Lakhpati Didi Yojana 2024: क्या है लखपति दीदी योजना, किसे मिलेगा लाभ

Join whatsapp Channel Join Now

Lakhpati Didi Yojana 2024: भारतीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। फरवरी 2024 में पेश किए गए बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी योजना के बारे में घोषणा की। 2024 में लखपति दीदी योजना के लाभार्थियों की संख्या 2 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ की गई है। लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मुफ्त कौशल प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।

इस आर्टिकल के माध्यम से आपको लखपति दीदी योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। जैसे कि लखपति दीदी योजना क्या है, इसका लाभ कौन ले सकता है, और योजना के लिए कैसे आवेदन करें। लखपति दीदी योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी लेने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

लखपति दीदी योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामलखपति दीदी योजना
घोषणा की तारीख15 अगस्त 2023
घोषणा किसके द्वाराप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
योजना श्रेणीकेंद्र सरकार की योजना
उद्देश्यभारतीय महिलाओं को प्रशिक्षित और सशक्त बनाना
ऋण5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण
आवेदन का तरीकाऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द ही अपडेट किया जाएगा
लखपति दीदी योजना क्या है? 3 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ. | What is Lakhpati Didi Scheme? 3 crore women will get benefits.

लखपति दीदी योजना क्या है?

लखपति दीदी योजना की प्रथम घोषणा 15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने स्वतंत्रता दिन के भाषण में की थी। इस योजना में महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण यानी की स्किल डेवलपमेंट ट्रेंनिंग दी जाती है। प्रशिक्षण मिलने पर महिलाएं स्वर निर्भर हो सकती है यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। योजना के तहत प्रत्येक महिला को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये का ऋण दिया जाता है।

Lakhpati Didi Yojana का लक्ष्य वर्ष 2024 तक 3 करोड़ से अधिक ग्रामीण महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाना है। यानी उन्हें अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने में मदद करके 1 लाख रुपये से अधिक कमाने में सक्षम बनाना है। 9 करोड़ महिलाओं वाले 83 लाख स्वयं सहायता समूह, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं। उनकी सफलता ने लगभग एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनने में मदद की है। लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने 2024 में 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है।

लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

  • आयु सीमा: 18 से 55 वर्ष के बीच की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • निवास स्थान: ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं ही पात्र हैं।
  • आर्थिक स्थिति: महिलाओं की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) का सदस्य होना अनिवार्य है।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी पर न हो।

लखपति दीदी योजना के लाभ

  • निःशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान किये जाते हैं।
  • 5 लाख बिना ब्याज के लोन दिया जाता है।
  • मासिक शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि महिलाओ में बिजनेस करने की स्किल डेवलप हो सके।
  • निःशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान किये जाते हैं।
  • महिलाओं को भुगतान के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल वॉलेट और अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

आवेदन के लिए क्‍या जरूरी दस्‍तावेज चाहिए

आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है, आवेदन के दौरान आपसे सत्यापन के लिए योजना के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा जा सकता है।

  • आधार कार्ड: यह पहचान और पते का प्रमाण होगा.
  • आय प्रमाण पत्र: यह आवेदक की वार्षिक आय का प्रमाण होगा।
  • निवास प्रमाण पत्र: यह आवेदक के निवास स्थान का प्रमाण होगा।
  • बैंक खाता विवरण: योजना के तहत प्राप्त राशि जमा करने के लिए इसकी आवश्यकता होगी।
  • मोबाइल नंबर: योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इसकी आवश्यकता होगी।
  • पासपोर्ट आकार का फोटो: इसे आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया जाना चाहिए।

योजना के लिए आवेदन कैसे करें

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको स्वयं सहायता समूह से संपर्क करना होगा। इस योजना के पंजीकरण के लिए सभी अनिवार्य फ़ील्ड भरकर आवश्यक फॉर्म जमा करें। इसके साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज भी जमा करें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई बटन पर क्लिक करें, आवश्यक जानकारी भरें इसके साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा करें।

FAQs – Lakhpati Didi Yojana 2024

लखपति दीदी योजना क्या है?

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना है। महिलाओं को मुफ्त कौशल प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने में मदद करके 1 लाख रुपये से अधिक कमाने में सक्षम बनाना है।

लखपति दीदी योजना पात्रता क्या है?

महिलाएं स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य होनी चाहिए और महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, साथ ही महिला की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

Read Similar: Lek Ladki Yojana Online Apply | लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र 2024

Join whatsapp Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top